Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Shamli News: विद्युत लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत, ट्रैक्टर में लगी आग

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना (शामली): गांव टपराना में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गांव जमालपुर निवासी सहदेव (40) ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत उतार रहा था। इसी दौरान 11 हजारी लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग भी लग गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सहदेव सुबह करीब तीन बजे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव टपराना में हाशिम के मकान पर रेत उतार रहा था। जैसे ही उसने ट्रॉली को जैक द्वारा ऊपर उठाया तो वह ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। करंट दौड़ते ही ट्रैक्टर में तेज धमाका हुआ और चालक सहदेव उसकी चपेट में आ गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई रामपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img