Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

व्यापार मंडल ने व्यापारियों-नागरिकों को बांटे मास्क

  • एएसपी ने किया मास्क बांटने के अभियान का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क वितरण अभियान शुरू किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने राहगीरों व व्यापारियों को मास्क वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया।

शनिवार को शामली शहर के सुभाष चौक स्थित संगठन से एएसपी ओम प्रकाश सिंह और प्रदेशध्क्ष घनश्याम दास गर्ग ने कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु अभियान का शुभारंभ किया। सुभाष चौक पर एएसपी ओपी सिंह व प्रदेशध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों व राहगीरों के मास्क वितरित किए और उनसे मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की।

एएसपी ओपी सिंह ने संगठन के जनहित कार्य की प्रशंसा करते हुए अभियान को पूरे प्रदेश के हर जिले-नगर में चलने तथा लोगों को जागरुक करने की अपील की। प्रदेशध्यक्ष ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आहवान किया।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीरसिंह, सुखपाल जागिड, पंकज वालिया, महेश धीमान, आशु पुरी, शिवांक गर्ग, मनोज मित्तल, कमल किशोर, अमन गर्ग, राजेश जैन, रामदयाल गुप्ता, गौरव गर्ग, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img