- रॉक गोल्ड एकेडमी में छात्रवृत्ति के लिए चुने विद्यार्थी सम्मानित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रॉक गोल्ड एकेडमी में कक्षा 6 से 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में कक्षा 6 से 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का मनोबल बढाने का प्रयत्न करें। जिससे बालक तनाव मुक्त रहकर अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान दे सके।
कक्षा 06 से लक्षिका मित्तल व अनिकेत सिंह प्रथम, वैभव लोचन व गर्ग द्वितीय, आयुष संगल, शौर्य, नमेहा रूहेला ततृीय स्थान के लिए चयन किया गया। कक्षा 07 से पारस जैन व आर्यन मलिक द्वितीय, अवनी जिंदल, वृंदा रानी ततृीय स्थान के लिए चुने गए।
कक्षा 08 से कृष्णा गोयल व सुदीक्षा प्रथम, शिवम गुप्ता व तरूणी गोयल द्वितीय, कनिका मलिक व जैन मिर्जा ततृीय के लिए चयन किया गया। आगामी सत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुन: छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। वाइस चेयरमैन शिखर गोयल एवं प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।

