Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कपड़े की दुकान में लाखों की चोरी से व्यापारी नाराज

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर में शिवचौक के निकट रेडीमेड कपड़े की दुकान में लाखों की चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। दुकान से करीब 2.80 लाख रुपये नगद और करीब 80 हजार रुपये के कपड़े चोरी होने की बात बताई जा रही है। बताया गया है कि चोर छत के रास्ते गेट तोड़कर अंदर घुसे थे।

शामली शहर में मुख्य एमएसके रोड पर नेहरू मार्किट के निकट अरोरा गारमेंट्स के संचालक विकुल अरोरा सोमवार रात नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह में दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। छत पर जाकर देखा तो लोहे का गेट टूटा हुआ था। चोर छत के रास्ते गेट तोड़कर दुकान में घुसे थे। चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जायजा लिया। दुकानदार का कहना है कि गल्ले में रखे दो लाख 80 हजार रुपये और करीब 80 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े चोरी हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img