- होलिका दहन को लेकर चल रहा था दो पक्षो में विवाद
- एसडीएम और सीओ ने होलिका दहन स्थल का किया मुआयना
जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: होली का दहन को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद को शांत कराने के लिए एसडीएम व सीओ के साथ पुलिस फोर्स ने जाकर होली का दहन स्थल का मुआयना किया और दहन में अडंगा डाल रहे परिवारों को सख्त हिदायत दी। होलिका दहन पर किसी तरह का व्यवधान डाला गया तो सख्त कार्यवाही होगी।
ग्राम भोगली की पंचायत के ग्राम शेखपुरा नोआवाद उर्फ अब्दलपुर में होलिका दहन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। ग्राम के रणधीर सिंह, मूलचंद, चरन सिंह, बाबूराम, दिग विजय, ओमप्रकाश, अरुण कुमार आदि का आरोप है कि गांव के प्रधान लोकनाथ व उसके भाई वलवंत व अजयपाल होलिका दहन वाले स्थाना को अपना बताकर होलिका दहन में अडंगा डाल रहे है।
इस संबंध में दोनों पक्षो में विवाद नगीना न्यायालय में चल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस बल के साथ्ज्ञ नगीना एसडीएम घनश्याम वर्मा व सीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव ग्राम अब्दलपुर पहुंचे और दोनो अधिकारियों ने प्रधान व उसके परिवार को हिदायत दी कि न्यायालय के आदेश आने तक होलिका दहन पंरपरागत स्थान पर किया जाएगा। यदि किसी ने हस्तक्षेप किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

