Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अहमदनगर रोड पर दो दिन और रहेगा यातायात बंद

  • चौथे दिन भी जारी रहा सीवर लाइन ठीक करने का काम
  • सड़क पर बीचो-बीच खुदाई होने से बंद है आवागमन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर की अहमदनगर रोड पिछले चार दिनों से बंद है। यहीं वजह है कि आसपास के इलाके जाम की चपेट में हैं। इस रोड पर सीवर लाइन ठीक करने के लिए सड़क के बीचो-बीच खुदाई की गई है। जिस कारण एक सप्ताह के लिए यहां से निकलने वाले यातायात को घंटाघर और छतरी वाले पीर की ओर से बेरिकेडिंग कर रोका गया है। संभावना जताई गई है कि अभी कार्य जारी रहने के चलते दो दिन और रोड पर आवागमन बंद रहेगा।

22 10

अहमदनगर रोड घंटाघर से शहर के दूसरे इलाकों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस रोड से छोटे-बड़े सभी तरह के वाहनों का आवागमन होता है। इस रोड पर सड़क को बीचो-बीच जिला महिला चिकित्सालय के सामने सीवर लाइन ठीक करने के लिए पिछले चार दिनों से खोदा गया है। जिसकी वजह से यातायात बंद है और वाहनों को जली कोठी के रास्ते और खैरनगर व पालिका बाजार रोड से निकाला गया है।

वाहनों का इस सड़क पर आवागमन अधिक होने के कारण घंटाघर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या आम हो गई है। सड़क पर खुदाई होने के चलते जिला अस्पताल आने वाले मरीज और एम्बुलेंस चालकों को दिल्ली रोड का चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। जिससे मरीजों को परेशानी होने के साथ-साथ समय में भी अधिक लगता है। इतना ही नहीं इस रोड पर कारोबार करने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है और उनके कारोबार पर असर पड़ा है।

बताया गया है कि अगले दो दिनों में सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। संभावना जताई गई है कि बुधवार यानी 23 फरवरी तक सड़क को खोल दिया जाएगा और पहली की तरह ही इस रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। वहीं, क्षेत्र के करोबारियों को रोजगार के संकट से बड़ी राहत मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img