Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

मलियाना मेन रोड बना नर्क, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

  • पूरी कॉलोनी का पानी बह रहा सड़क पर
  • सड़ांध से नागरिकों का जीना मुहाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित मलियाना का मेन रोड नाले के गंदे जलभराव से करीब दो फीट भरा हुआ है। जिस पानी का रास्ता नाले में होता है वह पानी मेन रोड पर भरा हुआ है। मलियाना वह क्षेत्र है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चुनाव प्रचार के लिए आए थे और उन्होंने क्षेत्र निवासियों से मलियाना का शोंधीकरण करने की बात भी कही थी।

जहां पर सोंधीकरण तो दूर मेन रोड पर जलभराव के कारण लोगों का निकलना बढ़ना बड़ी चुनौतियों का सामना करने जैसा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले अंबेडकर पार्क में सफाई का कार्य किया गया था। वहीं क्षेत्र का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि मलियाना में जाने वाली मैन रोड पर ही नाले का गंदा पानी भरा हुआ है जिस वजह से हमारा निकलना बड़ना दुर्लभ हो रहा है। क्षेत्र के लोग दर्द भरी जिंदगी जी रहे हैं। स्कूल में आने वाले बच्चों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

क्योंकि जलभराव स्कूल के सामने करीब 100 मीटर तक है। बता दें कि मलियाना रोड पर सरकारी मील स्कूल में आने वाले छात्रों का भी यही रास्ता है जिसे पार करने के लिए उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है लोगों की शिकायत के बाद भी सरकार एवं नगर निगम इसको अनदेखा कर रहा है।

पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर होगा सर्वे

पानी के कनेक्शन लगवाने के लिये लोगों को कैंट बोर्ड में फिक्स चार्ज जमा कराना पड़ता है, लेकिन लोगों ने यहां कई जगह अवैध रूप से कनेक्शन लगा रखे हैं। जिस कारण बोर्ड को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने खुद ही पाइपलाइन से कनेक्शन ले रखा है और बोर्ड को इस संबंध में जानकारी तक नहीं है। इस प्रकार से कनेक्शन हजारों में हैं। जिसके बारे में बोर्ड को जानकारी नहीं है। कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने इसके लिये एक टीम बनाई है। जो कैंट में पानी के कनेक्शन को लेकर सर्वे कर इनकी जांच करेगी।

पानी की पाइप लाइन हुई लीक, जलभराव

शाहपीर गेट के पास महीनों से नाले नालियों की सफाई नहीं हो पाई है। जिस कारण यहां गंदगी फैली पड़ी है। नालियों में कूड़ा अटा पड़ा है। इसी नाले के बीच में एक पाइप लाइन भी है, जो कई माह से लीक कर रही है। इससे पानी की भी बर्बादी हो रही है और यहां जलभराव की भी स्थिति बनी हुई है।

जलभराव के कारण यहां व्यापार प्रभावित हो रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों ने एक बैठक की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लोकेश चंद्रा ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत कर यहां सफाई व्यवस्था और पानी के लिकेज को ठीक करने की मांग की गई, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे लेकर आलाधिकारियों से मिलने की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img