Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

किसान की ट्रैक्टर पलटने के कारण दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता  |

देवबंद: शुगर मिल में गन्ना डालकर लोट रहे किसान की देर रात ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के कारण मौत हो गई, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के कपूरी गोविंदपुर गांव का निवासी 47 वर्षीय किसान संदीप यादव शुक्रवार की देर रात त्रिवेणी शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्रली द्वारा गन्ना डाल कर लौट रहा था।

जैसे ही वह देवबंद झबरेड़ा मार्ग पर स्थित भनेड़ा खास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो अंधेरे व मौसम खराब होने के कारण अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिससे संदीप यादव की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

देर रात हुए हादसे की जानकारी राहगीर द्वारा पुलिस को दी गई। उसके बाद ग्राम वासियों और पुलिस के द्वारा बमुश्किल शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया।

सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के किसान के शव को अपने साथ ले गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img