Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दर्दनाक: दो अलग अलग हादसों में छह लोगों की मौत, सात हुए घायल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर में हुए दो अलग अलग भीषण सड़क हादसो में कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पहला हादसा थाना नकुड़ क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार में सवार होकर हरियाणा के करनाल जिले के आठ लोग हरिद्वार स्थान करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। बताया गया कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार सीधे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना थाना सरसावा क्षेत्र में अम्बाला हाईवे पर हुई, जहां एक ढाबे के पास खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार कार जा घुसी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग मध्यप्रदेश से आ रहे थे और किसी पारिवारिक कार्य से लौट रहे थे। दोनों ही घटनाओं की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी मौके का निरीक्षण किया और हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित सुझाव तैयार किए जा रहे हैं और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img