Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

राजस्थान में सवारियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को राजस्थान के भरतपुर जिले के हंतरा के पास ट्रेलर वाहन के बस से टकरा जाने से 11 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। यह हादसा जयपुर-आगरा राजमार्ग पर हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे। इस हादसे में मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भावनगर (गुजरात) निवासी बताए जा रहे हैं।

https://x.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1701797445720805387?s=20

भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा ने बताया कि भरतपुर जिले के हंतरा के पास जयपुर-आगरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया व शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ​ट्वीट कर जताया शोक

https://x.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1701797445720805387?s=20

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img