जनवाणी ब्यूरो |
बहादराबाद: किसी भी चीज को सीखने में संकोच नहीं करना चाहिए। मातृ संगठन हमारा मार्गदर्शक है। प्रशिक्षण वर्ग सीखने और सिखाने की प्रक्रिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह बात ज्वालापुर उत्तर मंडल में आयोजित मंडल प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी है। यह नेताओं के आधार पर चलने वाला दल नहीं है।
पार्टी की जीत का कारण कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य हैं। यही हमारे संग़ठन की विशेषता है। हम दुनिया के सबसे बड़े दल हैं। हमारी विचारधारा के कारण ही ऐसा सम्भव हुआ है। हमारी विचारधारा भारत माता की जय। हम भारत को परम वैभव तक पहुचाना चाहते हैं और उसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
हम निच्छित पद्धति पर अपने कार्य करते हैं। इसीलिए हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। संग़ठन में सभी कार्यकर्ताओं के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्त्ता होना चाहिए। हमारे काम करने की पद्धति में पूर्व योजना, पूर्ण योजना, क्रियान्वयन, समीक्षा एवं अनुवर्तन होना चाहिए।
शिविर की अध्यक्षता ज्वालापुर उत्तर मंडल के अध्यक्ष चंदन सिंह व संचालन राजकुमार ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति आदि ने शिविर को संबोधित किया।
वहीं दूसरी ओर ज्वालापुर पश्चिम मंडल प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा है कि प्रशिक्षण एक यज्ञ है। उन्होंने कोरोना काल में शुरू हुए प्रशिक्षण अभियान में बेहद सावधानी बरतने की पार्टी पदाधिकारियों से अपील की। उन्होंने कहा कि स्थिति गंभीर है फिर भी हमें आगे बढ़ना चाहिए।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर पार्टी ने बड़े-बड़े कार्यक्रम किए। उन्होंने ट्रेनिंग से जुड़े पदाधिकारियों से कहा कि वे ध्यान रखें कि जो कार्यकर्ता पहले दिन ट्रेनिंग में आएं वे दूसरे दिन भी हिस्सा लें।

