Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

विज्ञान शिक्षकों को दिया राकेट प्रक्षेपण करने का प्रशिक्षण

  • श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कार्यशाला का चौथा दिन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: श्री सत्यनारायण इ़ंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के तत्वावधान में पांच दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला के चौथे दिन विज्ञान शिक्षकों को प्यास का डीएनए ज्ञात करना और राकेट प्रक्षेपण करना सिखाया गया।

शुक्रवार को विज्ञान कार्यशाला में डॉ. अनुप्रिया ने कार्यशाला में आये विज्ञान अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विज्ञान के प्रयोग करते समय अत्यन्त सावधानी बरतनी चाहिए। सावधानी पूर्वक किये ये कार्य से ही सही परिणाम सामने आता है। चाहे वह धूप घड़ी बनाना हो अथवा राकेट प्रक्षेपण करके दिखाना हो।

हम सभी अध्यापको की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने छात्रों को विभिन्न प्रयोग करने मे पारंगत बनाए जिससे उनमें विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न हो और वे भविष्य के वैज्ञानिक बन सकें। दीपक शर्मा तथा डॉ. अनुप्रिया ने विभिन्न अतिथियों में पाइथागोरस प्रमेय का प्रयोग, पानी और आलू की सहायता से घनत्व ज्ञात करना, पाईप की सहायता से डीएनए ज्ञात करना तथा प्रकाश के परावर्तन के गुणों का पृथ्वी की परिधि नापने का प्रशिक्षण दिया।

खिरद जहरा जैदी, सचिन कुमार और मानवी ने मिट्टी व बिस्कुट की सहायता से टैक्टोनिक प्लेन की गति और हाइड्रो रॉकेट बनाना सिखाया। शिक्षिका आंचल तरार ने प्याज में डीएनए को आइसोलेट करके दिखाया। इस अवसर पर वैज्ञानिक दीपक शर्मा, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक प्रधानाचार्य विनीत कुमार गुलाटी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित किया।

इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अश्वनी कुमार, अक्षय जिन्दल, कुलदीप पंवार, प्रमोद कुमार, शुभम राणा, रविन्द्र कुमार, नीतू बालियान, सोनिया, विजय कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img