Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

परिवारों में बन रही संक्रमण चेन बनी मुसीबत: 128 नए केस, दो की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक ही परिवार के कई कई सदस्यों पर कोरोना ने एक बार फिर से हमला बोला है। परिवारों में बन रही संक्रमण की चेन स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बनी हुई है। बुधवार को 128 नए केस आए हैं। इनमें से ज्यादातर केस एक ही परिवार के सदस्यों के हैं। इसके अलावा दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत भी हो गयी है।

सीएमओ डा. राजकुमार की ओर से जारी की गयी कोरोना अपडेट में संक्रमित केसों में जो केस एक ही परिवार में मिले हैं। उनमें प्रेम प्रयाग कालोनी एक ही परिवार में दो केस, बाइपास स्थित मेरठ वन कालोनी में एक ही परिवार में दो केस। न्यू सर्वोदय कालोनी में एक ही परिवार के चार केस।

काबलीगेट में भी एक परिवार के दो केस पाए हैं। टीपीनगर के इंद्रापुरम में एक ही परिवार में संक्रमण के पांच केस से पड़ौसियों में दहशत है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मोदीपुरम के पल्लवपुरम इलाके में फेज-2 में भी एक ही परिवार के केस मिले हैं। सदर के आबूलेन स्थित बंगला नंबर 171 में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है यहां आठ केस मिले हैं।

सदर क्षेत्र के रंजीतपुरी में एक ही परिवार में दो केस पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी को ले गयी है। सीएचसी भावनपुर में आधा दर्जन केस संक्रमण के पाए गए हैं। कमालपुर गांव में एक ही परिवार में चार केस। मवाना रोड मीनाक्षीपुरम में एक ही परिवार में तीन केस।

मवाना रोड के गंगानगर 172-एक परिवार में एक परिवार में सात केस मिलने से पूरे इलाके में दहशत है। काबलीगेट मवाना में तीन केस मिले हैं। देहात इलाकों में माछरा व किठौर में केस पाए गए हैं। इसके अलावा बाइपास स्थित अंसल कोर्टयार्ड में भी एक बार फिर से संक्रमण का केस मिले हैं। संक्रमितों की सूची में सनराइज एन्क्लेव की छह माह की बच्ची भी शामिल हैं।

इनकी हुई मौत

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि उपचार के दौरान जिन दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। उनमें 34 वर्षीय जगन्नाथपुरी शिवाजी रोड निवासी शख्स तथा गांव कालंदी निवासी 60 वर्षीय शख्स है। चिकित्सकों ने इनको बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका।

नीमा ने की कोरोना के आयुर्वेदिक इलाज की पैरवी

कोरोना के आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज की पैरवी में नेशनल इंटिग्रेटिड मेडिकल एसोएिशन भी उतर आयी है। नीमा के अध्यक्ष डा. प्रेम प्रकाश शर्मा, सेक्रेटरी डा. मिसबाहुल रहमान व डा. एनके राजवंशी ने कहा है कि कोविड-19 नियंत्रण एवं चिकित्सा में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका देश एवं जनमानस में सकरात्मक परिणाम पर आईएमए का सवाल उठाना अनुचित है। विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद है। इसमें कोविड-19 से भी ज्यादा गंभीर बीमारियों का निदान मौजूद है। इस पर किसी प्रकार का सवाल खड़ा करना अनुचित है।

स्वास्थ्य विभाग ने 170 लोगों की कराई कोरोना जांच

सरधना क्षेत्र में कोरोना जांच बड़े स्तर पर कराई जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 170 लोगों की जांच कराई। अच्छी बात ये रही कि सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। सरधना में रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं।

जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच का दायरा बढ़ा रखा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 170 लोगों की रेपिड किट से कोरोना जांच कराई। अच्छी बात ये रही कि जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि कुल 170 लोगों की जांच कराई गई थी। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

कोरोना जांच कराने से नहीं बचेगा कोई

कोरोना जांच कराने से बचने के लिए बहाना बनाने वाले भी अब जांच के दायरे से नहीं बच सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। प्रत्येक दिन अलग-अलग क्षेत्र के व्यापारी व मिस्त्री की कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तारीख भी तय कर दी है।

दरअसल कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में कैंप तो लगवाए जाते हैं। मगर जांच कराने के नाम पर लोग इधर-उधर हो लेते हैं। जिसके चलते जांच का दायरा उतना बेहतर नहीं हो पा रहा है, जितने की उम्मीद की जा रही है। जांच में सभी को शामिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक चार्ट तैयार किया है।

जिसके तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग वस्तु का व्यापार करने वाले व्यापारियों व मिस्त्री और मजदूरों की जांच कराई जाएगी। ताकि जांच के दायरे से कोई न बच सके और कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

यह अभियान 16 दिन तक चलाया जाएगा। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि प्रत्येक दिन जांच के लिए नया चार्ट तैयार किया गया है। उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग की अपील की।

ये तैयार किया गया खाका

  • 29 अक्टूबर को टेम्पो और रिक्शा चालक
  • 30 अक्टूबर को ब्यूटी पार्लर/मेहंदी कलाकार
  • 31 को मिठाई विके्रता
  • 01 नवंबर को रेस्टोरेंट स्टाफ
  • 02 को प्लेसेस आॅफ वर्कशिप
  • 03 को मल्टीप्लेक्स और मॉल
  • 04 को इलेक्ट्रोनिक और वाहन शोरूम
  • 05 को स्ट्रीट सेंडर्स
  • 06 को पटाखा मार्केट
  • 07 को प्लेसेस आॅफ वर्कशिप
  • 08 को मिठाई की दुकानें
  • 09 को स्ट्रीट वेंडर्स
  • 10 को पटाखा मार्केट, फल-सब्जी विक्रेता
  • 11 को मल्टीप्लेक्स और मॉल स्टाफ
  • 12 को इलेक्ट्रोनिक दुकानें और वाहन शोरूम
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img