जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा।
मंगलवार को इंडोनेशिया में मौमेरे से 95 किमी उत्तर पूर्वी नुसा तेंगारा में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

