Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मोहम्मद रफी की 42वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: रविवार की शाम मोहल्ला सरायमीर स्थित संगीतमय कार्यक्रमों के आयोजन कराने वाली संस्था हलचल म्यूजिकल सोसाइटी द्वारा काशीनाथ मेमोरियल हॉल में आयोजित संगीतमय श्रद्धाजंलि कार्यक्रम की शुरूआत में मुख़्य अतिथि शीतल अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कुमार माहेश्वरी एडवोकेट ने मोहम्मद रफी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सोसाइटी की गायिका स्वाति अग्रवाल ने सरस्वती वंदना से संगीत कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद गायक मोहम्मद अली ने आज की रात मेरे दिल की सलामी लेले। राकेश विश्नोई ने कैसे जीत लेते हैं लोग दिल किसी का, सुशील गुप्ता ने क्या हुआ तेरा वादा गीतों को गाकर मोहम्मद रफी को सच्ची स्वरांजलि अर्पित की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img