Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

26 जनवरी को बिजनौर में किसान निकालेंगे तिरंगा ट्रैक्टर परेड: आकियू

  • आकियू की बैठक में तिरंगा ट्रैक्टर परेड निकालने पर बनी सहमति

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: आजाद किसान यूनियन की बैठक राज मिलन बैकेंट हाल में मास्टर गिरिराज सिंह राष्ट्रीय महासचिव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 26 जनवरी पर बिजनौर में तिरंगा ट्रैक्टर परेड निकालने पर सहमती बनी।
26 जनवरी को बिजनौर के किसान अपने ट्रैक्टर पर झंडे लगाकर बिजनौर में गणतंत्र दिवस की परेड निकालेंगे।

टैैक्टर परेड 11 बजे सेंट मैरी स्कूल चौराहे से शक्ति चौक होते हुए नुमाईस ग्राउंड पर पहुंचेगी। जहां पर किसान सभा कर ध्वजारोहण करेगें। बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा भी छाया रहा। सभा को संबोधित करते हुए सभा अध्यक्ष ने कहा कि लगभग पेराई सत्र को प्रारंभ हुए तीन माह हो चुके है और न ही कोई भुगतान हो पाया है। जिसके विरोध में आकियू आंदोलन करेगी।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार मोंटी, जिला महासचिव सतेंद्र राठी, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठी, मीडिया प्रभारी सुभाष काकरान, युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह, राहुल पंडित, क्षेत्र अध्यक्ष जलालपुर राहुल कुमार, प्रदेश संयोजक एमपी सिंह, हुकम सिंह, शकील अहमद, धर्मेद्र सिंह, शीशराम सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img