Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: नीले लहंगे में तृप्ति ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, कहा मैं माधुरी दीक्षित की फैन रही हूं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला’ का दूसरा गाना ‘मेरे महबूब’ हुआ रिलीज। सोमवार को ‘मेरे महबूब’ गाने को जारी रखने के लिए एक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नीले लहंगे में तृप्ति ने अपना अलग ही अंदाज दिखाया। उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। साथ ही तृप्ति ने कार्यक्रम में अपने पहले आइटम डांस को लेकर उत्साह जताया।

तृप्ति ने कहा कि वह माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन रही हैं। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही उनके सभी गानों पर डांस करने की कोशिश करती थी। वहीं, राज शान्डिल्य ने तृप्ति की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं कि इतने अच्छे तरीके से यह गाना तैयार हो गया।

बता दें कि, गाने को लेकर जब तृप्ति से सवाल किया गया कि इसे देखकर लोग गाने की तुलना टिप टिप बरसा पानी से कर रहे हैं इस पर उनका क्या कहना है। इसका जवाब देते हुए तृप्ति ने कहा कि मैं गाने के दोनों संस्करण देखे हैं, लेकिन इसकी तुलना उन दोनों गानों से नहीं की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में जब सचिन जिगर से पूछा गया कि 90 के दशक पर आधारित इस फिल्म के गानों को बनाते समय उन्होंने किसके म्यूजिक से प्रेरणा ली? इसका जवाब उन्होंने कहा कि फिल्म के बीट 100 फीसदी ओरिजनल हैं, लेकिन 90 के दशक के संगीतकार विजू शाह, नदीम-श्रवण और जतिन-ललित उनके आदर्श रहे हैं।

फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 90 के दशक के इर्द-गिर्द बुनी गई है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को भव्य रिलीज के लिए तैयार है। तृप्ति के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास कार्तिक आर्यन अभिनीत हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ भी है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img