Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

वीडियो वायरल की धमकी से परेशान युवक ने लगाई फांसी

  • छह साल तक ब्लैकमेल कर लाखों की रकम वसूली

जनवाणी संवाददाता |

परतापुर: पिछले छह सालों से गगोल के युवक को प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो युवतियों व एक युवक ने लाखों की रकम वसूली। सोमवार को अधिक रकम की मांग की गई तो युवक ने परेशान होकर एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के भाई उसको सुभारती अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें सुसाइड करने का पूरा ब्योरा दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेज दिया।

गगोल निवासी गंगाराम होमगार्ड है और वह सीओ ब्रहमपुरी आफिस में ड्यूटी पर है। उसके चार बेटे व एक बेटी है। सोमवार दोपहर गंगाराम के बेटे अरुण ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। फांसी पर लटकने से पहले उसने अपने भाइयों को बताया कि वह आज अपनी जान दे देगा। कहा कि मैं होटल के कमरा नंबर-105 में हूं। जब अरुण के भाई होटल में पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो अरुण पंखे से लटका हुआ था। उसके भाई तुरंत उसको सुभारती अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस सुभारती पहुंची और पंचनामा भरकर शव को मोरचरी भेज दिया और सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। अरुण ने बीकॉम किया हुआ था और एक कम्पनी में काम कर रहा था। इंस्पेक्टर रामफल सिंह ने सुसाइड नोट के अनुसार बताया कि 11 मार्च 2016 को नया गांव रामराज निवासी अरविंद व भारती नाम की महिला ने मोनिका पुत्री संतराम निवासी जेवरी सरधना को अरुण से शादी करने के लिए मिलवाया था।

18 3

इस दौरान उन्होंने अरुण व मोनिका का अश्लील वीडियो बना लिया था और शादी का झांसा देते रहे और बीच-बीच में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठते रहे। छह सालों में तीनों ने अरुण से तीन लाख 67 हजार की रकम वसूल ली थी। अब वह अधिक रकम की मांग करने लगे थे जिससे परेशान होकर अरुण ने सोमवार को पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मुझे परेशानी नहीं बताई

मृतक अरुण के पिता होमगार्ड गंगाराम का कहना है कि उसके बेटे ने कोई परेशानी नहीं बताई अगर वह परेशानी बताता तो उसका हल निकाला जाता। गंगाराम के बेटो ने घटना की तहरीर दी है।

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

दौराला: कस्बे के सामने रेलवे फाटक पर सोमवार को एक व्यक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिस, कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। दौराला पुलिस के अनुसार सोमवार को लगभग 11 बजे मुजफ्फरनगर की ओर से एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी।

इस दौरान लगभग 42 वर्षीय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिस, कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परंतु, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया और आसपास के थानों को मामले की जानकारी दी। ताकि, मृतक की शिनाख्त हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img