Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

  • स्टेट हाइवे 59 पर साईं धाम के निकट हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद:  स्टेट हाइवे 59 पर खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली चालक उछल कर काफी दूर जा गिरा और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ।

गांव अंबेहटा शेखां निवासी कादिर (40) सोमवार की सुबह करीब 5 बजे गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर स्टेट हाइवे 59 से गुजर रहा था। जैसे ही वह साईंधाम मंदिर के निकट पहुंचा तो पीछे से आए तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक कादिर जमीन पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक खनन सामग्री से भरा था।

चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह मौक़ पर पहुंचे और मृतक के स्वजन को हादसे की सूचना दी। उधर, सडक़ के बीचों बीच ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वाहनों की कतार लग गई। बाद में क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक कादिर के स्वजन की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित कीतलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img