जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे मुरादाबाद की और से एक लकड़ी से भरा ट्रक बिजनौर जा रहा था। बालकिशनपुर चौक के नजदीक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। जिसमें ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद आदिल निवासी कांठ को किसी तरह ट्रक से निकलकर उपचार के लिए भिजवाया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। चौधरी चरण सिंह चौकी प्रभारी ललित मोहन शर्मा में तत्काल क्रेन की मदद से ट्रक व लकड़ियों को मार्ग से हटवाकर मार्ग सुचारू कराया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर राजेंद्र 6396641897

