Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर महिला की मौके पर मौत

  • स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर परसापुर के समीप बुधवार सुबह बाइक सवार मां बेटे की ट्रक से टकरा गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बेटे को सीएचसी भर्ती करा हादसे की जानकारी थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले शव को पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खादर क्षेत्र के गांव दबखेडी निवासी 50 वर्षीय वीरो पत्नि सोमनाथ अपने पुत्र सुरज के साथ हंसापुर परसापुर के समीप खेतों पर बाईक से कृषि कार्य करने जा रही थी। जब हंसापुर गांव के समीप पहुचें तो कुन्हैडा की और से तंटबंध पर पत्थर लेकर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने एंबुलेंस से घायल सुरज को सीएचसी भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। वीरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी विजय बहादुर का कहना है ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घरवाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img