Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

US: ट्रंप का बड़ा बयान, थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाला प्रवास स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले प्रवास को स्थायी रूप से रोक देंगे। ट्रंप के अनुसार यह कदम अमेरिका में बढ़ती अवैध घुसपैठ और अपराध घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जरूरी है।

यह बयान उस घटना के बाद आया जिसमें वॉशिंगटन डीसी में एक अफगान नागरिक ने दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोलीबारी की। हमले में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, अमेरिका जरूरत पड़ने पर उन प्रवासियों को देश से बाहर करेगा जो अपराध करते हैं या देश के लिए बोझ बनते हैं। अवैध रूप से घुसे लोगों के सभी रिकॉर्ड रद्द किए जाएंगे। ऐसे सभी प्रवासियों की नागरिकता हटाई जाएगी जो अमेरिका की शांति और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। गैर-अमेरिकियों को मिलने वाले सरकारी लाभ और सब्सिडी बंद करने की भी बात कही। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका में रह रहे ‘गैरकानूनी और असामाजिक समूहों’ के चलते देश में अपराध, बेरोजगारी और सामाजिक असंतुलन बढ़ रहा है।

हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई

हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। ट्रंप ने इस पूरी घटना को आतंकी हमला बताते हुए कहा कि बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे हमलों से देश का माहौल असुरक्षित हो गया है। हमले में घायल दो सैनिकों में से एक, यूएस आर्मी स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रम, की मौत हो चुकी है।

यूएससीआईएस ने नए दिशा-निर्देश जारी किए

इस घटना के बाद यूएससीआईएस ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब 19 देशों से आने वाली इमिग्रेशन आवेदन प्रक्रिया में सुरक्षा जांच और कड़ी होगी। देश की स्थिति और जोखिम स्तर को भी ध्यान में रखा जाएगा।

ट्रंप ने लगाए ये आरोप

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की नीतियों को इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने लाखों लोगों को बिना जांच के अमेरिका में आने दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img