Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

होली पर ट्राई करें यह चार लुक, दिल कहेगा क्या बात, क्या बात..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका ​हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आधा फाल्गुन माह यानि मार्च का महीना शुरू हो गया है। अब होली के कुछ ही दिन रह गए हैं। जैसे की आप सब जानते हैं कि, 7 और 8 मार्च को होली का त्योहार है। तो सभी ने प्रीप्रेशन शुरू कर ही दी है। अगर आप इस त्योहार को दोस्तों और परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं तो होली पार्टी में क्या पहनें इसको लेकर आपके मन में अभी से ख्याल आ रहा होगा। तो आज हम आपके लिए लाए हैं, कुछ फैशन टिप्स तो अगर आप इंट्रेसटेड हैं, तो जरूर पढ़ें…

ट्राई करें इस टाइप की बॉयफ्रेंड शर्ट

39

आप चाहें तो बॉयफ्रेंड शर्ट ट्राई कर सकते हैं। यह आपके लिए आरामदेह होगी और साथ ही आपको कूल लुक भी देगी। इसलिए, अगर आप किसी पार्टी में जाने का आखिरी मिनट में प्लान बना रहे हैं, तो शॉर्ट्स या जींस के साथ एक ढीली शर्ट पहनें और आप ‘ये जवानी है दीवानी’ की दीपिका से कम नहीं लगेंगी।

सिंपल सफेद टी-शर्ट

40

अगर आप बहुत ज़्यादा एफर्ट नहीं लगाना चाहते हैं, तो जींस या शॉर्ट्स के साथ एक सिंपल सफेद टी-शर्ट पहनें और होली पार्टी के डांस फ्लोर पर धूम मचाएं। यह भी एक आपके लिए एक कूल आर्टिकल है।

शार्ट या लॉन्ग सफेद कुर्ता

41

शार्ट या लॉन्ग, कुर्ता कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता है। आप इन्हें अपनी पसंदीदा जींस के साथ पेयर कर सकती हैं या फिर चूड़ीदार के साथ चिकनकारी कुर्ता भी पहन सकती हैं। इस एथनिक लुक को निखारने के लिए अपने शेड्स लगाना न भूलें।

सफेद को-ऑर्ड सेट

42

को-ऑर्ड सेट इन दिनों चलन में हैं और होली के लिए, सफेद को-ऑर्ड सेट से बेहतर क्या होगा। बस आप सही साइज़ और फिट का ऑउटफिट चुनें और उसे दिल खोल के पहनें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img