Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ई-रिक्शा चालक को टीएसआई ने पीटा, सस्पेंड

  • हापुड़ अड्डे पर जमकर हंगामा जाम से लोग हुए परेशान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ट्रैफिक विभाग के टीएसआई ने अमानवीयता का परिचय देते हुए ई रिक्शा चला रहे एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए डंडा मार दिया। डंडा लगने से बुजुुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने बाद में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। इसको लेकर हापुड़ अड्डे पर जमकर हंगामा हुआ और उत्तेजित लोग दोषी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने आरोपी टीएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

समर गार्डन निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग नौशाद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। नौशाद ने बताया कि सोमवार को हापुड़ अड्डे से सवारी बैठाकर श्याम नगर के लिए जा रहा था। तभी ट्रैफिक पुलिस टीएसआई यशवीर ने ई-रिक्शा रुकवा कर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो ट्रैफिक टीएसआई मारपीट करने लगा। मारपीट देख लोगों की भीड़ लग गई।

भीड़ ने जमकर हंगामा किया। ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा देख भगत सिंह मार्केट के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामा देख टीएसआई ट्रैफिक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस व कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस ने काफी देर बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।

24 2

व्यापारियों का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करती है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। टीएसआई के द्वारा बुजुुर्ग को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आरोपी टीएसआई यशवीर को निलंबित कर दिया।

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का मिला रिमांड

मेरठ: देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में अवैध संबंधों के कारण अपने दो बच्चों की हत्या कराने वाली निशा बेग के सहयोगी तीन लोगों को पुलिस दो दिनों की रिमांड पर ले रही है। आरोपियों का रिमांड मंगलवार सुबह दस बजे से शुरु होगा। मेराब और कुनैन हत्याकांड में पुलिस को पुरूष आरोपियों का रिमांड मिल गया है।

पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। मंगलवार और बुधवार का रिमांड मिला है। मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस आरोपी सऊद फैजी, साद और आरिफ को रिमांड पर लेगी। आरोपियों की देहली गेट पुलिस ने मांगी थी चार दिन की रिमांड। आरोपियों को रिमांड पर लेकर मासूम कुनैन के शव की पुलिस करेगी तलाश।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img