Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में टरबाइन फटी, चीफ इंजीनियर की मौत

  • जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदने से गई जान, आधा दर्जन झुलसे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के टरबाइन सेक्शन में भीषण आग लगने से जहां करोड़ों का नुकसान हो गया, वहीं चीफ इंजीनियर की तीसरी मंजिल से कूदने से दर्दनाक मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

वहीं मिल में आग लगने की जांच के लिये लखनऊ से तकनीकी टीम भेजी जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीफ इंजीनियर की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मोहिउद्दीनपुर शुगरमिल के पावर प्लांट के टरबाइन में शनिवार दोपहर लंच के दौरान भीषण आग लग गई जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, धुआं आसमान छू रहा था। आग लगते ही पावर प्लांट में ब्लैकआउट हो गया।

इस दौरान सेफ जोन में मौजूद कर्मचारी भाग गए। ब्लैकआउट होते ही मिल के चीफ इंजीनियर नरेन्द्र कुमार कुशवाहा तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए। मिल के कर्मचारी उनको घायलावस्था में मोदीनगर के जीवन नर्सिंगहोम ले गए, लेकिन उन्होंने नर्सिंगहोम के गेट पर दम तोड़ दिया। छह अन्य कर्मचारी चोटिल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। सूचना पर डीएम व एसएसपी, सीओ व कई थानों की पुलिस पहुंची।

चीफ इंजीनियर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल कर्मचारियों को भी जीवन नर्सिंगहोम ले जाया गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंची और फायर कर्मियों ने लगभग चार घंटे पानी व फोम डालकर आग पर काबू पाया। आग लगते ही सैकड़ों किसान मिल पर पहुंच गए।

सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी एसओजी ब्रिजेश सिंह, सीओ व पांच थानो की पुलिस पहुंची। मिल के जीएम शीशपाल सिंह प्रत्येक स्थिति पर नजर जमाए हुए थे। मृतक चीफ इंजीनियर के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान बताया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img