Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Twitter ने गृहमंत्री अमित शाह को दी सफाई, कहा गलती हो गई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पिछले कुछ महीनों से भारत में विवादित रहा है। कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने लेह और जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा दिखाया था, वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल फोटो को हटाने की गलती कर दी। हालांकि अब उसने शाह का फोटो हटाने को लेकर सफाई देते हुए कहा है कि एक बग के कारण ऐसा हुआ था। यह फोटो रि-स्टोर कर दी गई है।

गृह मंत्री की प्रोफाइल फोटो हटाने को लेकर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसी के तहत यह गलती अनजाने में हुई थी, इसकी वजह से प्रोफाइल फोटो लॉक हो गई थी, हालांकि अब इस गलती को सुधार दिया गया है और प्रोफाइल फोटो रि-स्टोर कर दी गई है।’

क्या है मामला ?

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर गुरुवार को कुछ देर के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो नहीं दिखाई दे रही थी। इसके बाद कई लोगों ने उसके स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए। प्रोफाइल पिक्चर की जगह ट्विटर का एक नोटिस लिखा हुआ रहा था, जिसमें कॉपीराइट मामले के तहत प्रोफाइल फोटो को हटाने की बात कही गई थी।

लेह और जम्मू-कश्मीर मामले में दिया है नोटिस

अमित शाह की प्रोफाइल फोटो ब्लॉक करने की गलती ट्विटर ने तब की है जब ट्विटर को लेह और जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा दिखाए जाने के मामले में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय की तरफ से नोटस जारी कर पांच दिनों में जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि लेह और जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बताने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाए?

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img