Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

लूट की योजना बनाते दो अभियुक्त पकड़े

  • दो तमंचे 315 बोर, सात जिंदा कारतूस, ताला तोड़ने के उपकरण व एक बाइक बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: नूरपुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त को लूट की योजना बनाते समय नौगांवा रोड स्थित दौलतपुर नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार किया। जिनके पास से दो तमंचे 315 बोर, सात कारतूस, शटर व ताला तोडनें के उपकरण व एक बाइक बरामद हुई।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह के बताया कि नूरपुर पुलिस ने सोमवार को लूट की योजना बनाते समय जावेद पुत्र असलम निवासी पतियापाडा तथा मोहम्मद हैदर पुत्र असलम निवासी मोहल्ला अहमदनगर कस्बा व थाना चादंपुर को नौगांवा रोड स्थित दौलतपुर नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से दो तमंचे 315 बोर, सात जिंदा कारतूस, शटर व ताला खोलने के उपकरण व एक बाइक बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि यह उपकरण हम दुकानों के शटर व ताला तोड़ने के लिए रखते है। यह बाइक भी चोरी की है व इस पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी है। उन्होंने बताया कि नौगांवा रोड दौलतपुर नहर के पास आने जाने वाले लोगों से लूटपाट करने के लिए खडेÞ थे।

उन्होने वहां से जाने वाले व्यक्ति को लूटने का प्रयास भी किया था, परंतु वह भाग गया था। अभियुक्तों को गैगंस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में एसआई नीरज तोमर, शिशुपाल सिंह, जयदेव यादव, कांस्टेबल कपिल कुमार, कौशल शर्मा, शुभम गंगवार, शिवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img