जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: गौरव चौहान नजीबाबाद निवासी चौधरी फार्म एंटरप्राइज एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने थाना नगीना देहात में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी कंपनी के कर्मचारी 18 जून को रास्ता बना रहे थे। तभी दो गाड़ियों में भरकर नदी से अवैध खनन करने वाले माफिया उसके अधिकृत खनन पट्टे पर आकर जेसीबी से अवैध खनन करने लगे। उसके कर्मचारी रचित, शैलेंद्र पंडित, प्रमोद शर्मा आदि ने उनका विरोध किया तो माफियाओं ने मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जबरन अवैध उगाही की मांग की। माफियाओं का विरोध करने पर जेसीबी से उनकी गाड़ियों को तोड़ दिया और फरार हो गए। जांच के बाद पुलिस ने खालसा फार्म निवासी गुरजीत उर्फ मांगे पुत्र कुलवंत तथा थाना नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम नेकपुर निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र विजय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।

