Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

छात्रा की जहर से मौत के मामले में दो गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: चौसाना के मजरे भड़ी में नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म व जहर देकर मारने की प्रकरण में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से मुख्य आरोपी को न्यायालय में तथा दूसरे बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चौसाना में शुक्रवार को दो युवकों ने नाबालिक युवती को मंदिर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया तथा मारपीट कर उसे जहर पिला दिया। गंभीर हालत में परिजनों से करनाल अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

इस प्रकरण में परिजनों द्वारा दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश पुत्र सोमपाल व दूसरे बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अभिषेक झा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में युवती द्वारा घर पर ही जहर का सेवन किया गया। मुख्य आरोपी आकाश को न्यायालय तथा बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img