Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

चोरी की तीन बाइकों समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

  • नम्बर प्लेट बदलकर चोरी की बाइकों को बेचने जा रहे थे आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव चंदेना कायस्थ तिराहे पर चेकिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को घेर लिया। अपने आपको घिरता देख एक युवक खेतों के रास्ते फरार हो गया। जबकि दो को पुलिस ने धर दबोचा। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस और एक छुरी भी बरामद की है।

कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर के गांव भटपुरा निवासी शेरू और इसी थाने क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी विपिन के रूप में हुई है। जबकि इनके फरार साथी की पहचान अर्जुन उर्फ पांडू निवासी छुटमलपुर के रूप में की गई है।

बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बाइको की पहचान छुपाने के लिए नकली नबंर प्लेट लगा रखी थी। और वह इन बाइकों को बेचने के लिए ही जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। उधर, गांव चौंदाहेडी में एक घर में घुसकर अनाज की टंकी से गेहूं की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही संबित कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img