Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: धामपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: थाना धामपुर क्षेत्र के नहटौर रोड स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय पुलिस चौकी प्रयास चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जफर के रूप में हुई है, जो पेशे से दूध बेचने का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना काफी तेज रफ्तार में हुई, जिससे टक्कर के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी|

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img