Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

चमोली आपदा: तपोवन सुरंग में मलबे में मिले दो शव, मृतकों की संख्या पहुंची 53

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते रविवार आई जल प्रलय के एक हफ्ते बाद रविवार को तपोवन जल विद्युत परियोजना की सुरंग समेत पूरे आपदा प्रभावित इलाके से 13 शव मिले। इनमें से विद्युत परियोजना की सुरंग में से पांच, ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना स्थल के आसपास छह, रैणी गांव में मलबे में एक और एक शव रुद्रप्रयाग में अलकनंदा किनारे से मिला। आज नौवें दिन भी सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है।

पुलिस और प्रशासन ने अब तक मिले कुल 53 शवों में से 32 शवों और 11 मानव अंगों का अंतिम संस्कार कराया है। तपोवन सुरंग तथा रैणी क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। आपदा में लापता 206 लोगों में से 53 शव बरामद हुए हैं। अभी भी 151 लापता हैं। सुरंग के अंदर आज भी मलबा हटाने का कार्य जारी है। आज सोमवार को तपोवन सुरंंग से दो और शव बरामद हुए हैं। अब सुरंग से आठ शव निकाले जा चुके हैं।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कहना है कि तपोवन सुरंंग सहित आपदाग्रस्त क्षेत्रों से अब तक कुल 53 शव बरामद हाे चुके हैं। जोशीमठ, चमोली में तपोवन सुरंग पर बचाव अभियान जारी है।

बीते रविवार आई जल प्रलय के एक हफ्ते बाद रविवार को तपोवन जल विद्युत परियोजना की सुरंग समेत पूरे आपदा प्रभावित इलाके से 13 शव मिले थे। इनमें से विद्युत परियोजना की सुरंग में से पांच, ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना स्थल के आसपास छह, रैणी गांव में मलबे में एक और एक शव रुद्रप्रयाग में अलकनंदा किनारे से मिला।

सात फरवरी को ऋषि गंगा में आई बाढ़ के बाद 35 लोग तपोवन सुरंग में फंस गए थे, जबकि बैराज, ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना स्थल व अन्य नदी किनारे सैकड़ों लोग मलबे में दब गए थे। तब से सुरंग और आसपास लापता लोगों की खोज की जा रही है। सुरंग से डंपर के जरिए मलबा बाहर लाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img