Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

डीएन पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डीएन पॉलिटेक्निक में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए दो दिवसीय इंडक्शन/ओरियंटेशन प्रोग्राम के आयोजन के प्रथम दिन संस्था प्रधानाचार्य डाक्टर वीरेंद्र आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर संस्था का परिचय एवं संदेश देकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

विभागाध्यक्ष सिविल मनोज कुमार वार्ष्णेय द्वारा नवांगतुको का स्वागत कर प्रोग्राम के महत्व के बारे में जानकारी देकर, आशीष कुमार के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

58 5 e1664206164345

कार्यक्रम में संस्थान के सिविल, इलेक्ट्रिकल, मकैनीकल, कम्पयूटर, बायोटेक्नोलॉजी, मानविकी/विज्ञान, कर्मशाला अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय जानकारी दी गई।

56 9

संस्था में गठित विभिन्न समितियों यथा शैक्षणिक समिति, छात्रवृत्ति समिति, प्लेसमेंट सैल, सांस्कृतिक समिति, छात्र कल्याण समिति, खेल समिति, आईसीसी समिति, लिंग भेद समिति व अनुशासन समिति के प्रभारियौ द्वारा क्रिया कलापौ की जानकारी दी गई। इसके अलावा पुस्तकालय, वेशभूषा, एनएसएस व रैगिंग सैल के इंचार्जो द्वारा भी छात्र छात्राऔ को इनके उद्देश्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की पीपीटी शिव कुमार द्वारा बनाई गई।

55 8

नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने एकल गायन व कविता आदि की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरुण कुमार, शिव कुमार, आशीष कुमार, अंशुल कुमार, नरेन्द्र कुमार, बेद पाल सिंह, सुखदेव शर्मा, अजय शुक्ला, विजेश कर्णवाल, जितेन्द्र कुमार, निधि शर्मा, अर्चना गोयल, तहूर जैदी, पूजा रानी, रमाकांत, मदन पाल, ब्रिजेश हरित, प्रदीप कुमार, बीपी निमी, आरसी कनौजिया, कुलदीप, मांगे राम, अमित कुमार, राजवीर, राम दास, राम शंकर व प्रवीन कुमार आदि सभी का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img