Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अलग-अलग मुठभेड़ों में घायल दो हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने 16/17 फरवरी की रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ों में दो शातिर, हिस्ट्रीशीटर व गौकशी के आरोपित बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों मुठभेड़ों में पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी।

पहली मुठभेड़:

थानाध्यक्ष विनय शर्मा और उपनिरीक्षक अमित सोनी पुलिस बल के साथ कमेशपुर की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध दिखे। रुकने का इशारा करने पर वे रजापुर कलालहटी की ओर भागे। पीछा करने पर कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक फिसल गई और बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान कलीम पुत्र हमीद उर्फ मिद्दू निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। कलीम को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

दूसरी मुठभेड़:

वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा और उपनिरीक्षक बबलू कुमार पुलिस बल के साथ कलसिया–जिवाला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। यहां भी मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान रहमान पुत्र सलीम निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर के रूप में हुई। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में कांबिंग जारी है।

अपराधिक इतिहास:

पुलिस के अनुसार दोनों घायल अभियुक्त थाना फतेहपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। कलीम पर गौकशी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और आबकारी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रहमान बी-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ सहारनपुर और अन्य राज्यों में गौकशी, पशु चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में विधिक कार्रवाई जारी है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: रील के चक्कर में रफ्तार का कहर, नाबालिग की स्कॉर्पियो से युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका साउथ थाना...

AI Impact Summit: एआई का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे, पीएम मोदी का वैश्विक मंच से संदेश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित पांच दिवसीय...

Solar eclipse: आज लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा अद्भुत नज़ारा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here