Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: पेरीफेरल एक्सप्रेस पर दुर्घटना में दो की मौत कई घायल

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से बली गांव के पूर्व प्रधान व सर्वोदय ग्रुप के डायरेक्टर मा. तेजपाल पुत्र खचेडू मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के छेज्जा गांव में रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उसके साथ कुंटुब से ही राजू उर्फ राजकुमार दूधिया, राजू की पत्नी सुमन, हरीश की पत्नी मीनू और दो साल की बेटी गुडिया गई थी।

कार को राजू के साथ दूध का काम करने वाला निशांत उर्फ नीशू पुत्र सतबीर चला रहा था। रात में सभी स्कोर्पियाे में सवार होकर घर लौट रहे थे। निशांत कार चला रहा था तो मा. तेजपाल पास में जबकि दोनों महिला, बच्ची पीछे व राजू सबसे पीछे सीट पर बैठे थे। रात में करीब 11 बजे तेज दौड़की स्कार्पियो कार बड़ागांव के पास एक्सप्रेस-वे की बीच लेन में खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में निशांत, पीछे बैठी महिला सुमन की मौके पर मौत हो गई। जबकि तेजपाल, राजू, मीनू और गुड़िया घायल हुए।

पुलिस ने घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। मीनू व गुड़िया को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया। रात में ही पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। दोनों की मौत से गांव में मातम माहौल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img