जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सहारनपुर में पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी और अपह्रण के मामलों में दो अलग अलग आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। अलग अलग थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया है।
नकुड़ में अपह्रण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
थाना नकुड़ पुलिस ने 6 जनवरी को जिवस उर्फ सीनू पुत्र प्रमोद, निवासी ग्राम बेरखेडी, को सरसावा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप था कि उसने वादी की 17 वर्षीय पुत्री का अपहरण किया था। पुलिस ने अपह्रता को बरामद कर उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की।गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह और उनकी टीम के लोग शामिल थे।
सरसावा में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
थाना सरसावा पुलिस ने 5 जनवरी को रोहित पुत्र राकेश, निवासी ग्राम कुण्डी, को नकुड़ रोड से ग्राम माजरी कलां की ओर जाते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 33 फ्रूटी पाउच अवैध देशी शराब (महबूबा, उत्तर प्रदेश मार्का) बरामद हुई। रोहित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह शराब पीने और बेचने का आदि है और चोरी-छिपे शराब खरीदकर मजदूरों को महंगे दाम में बेचता था।

