Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

महिला से कुंडल लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को मारी गोली

  • छात्रा जान पर खेलकर बदमाशों से भिड़ गई थी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती थानांतर्गत मैदा मोहल्ले में शापिंग करने आई महिला के कुंडल लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को एक छात्रा ने जान पर खेलकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों लुटेरों को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया।

12 8

शनिवार की शाम सवा चार बजे के करीब मोदी नगर की एक महिला संतोष मैदा मोहल्ले में अपने भाई से मिलने आई थी। संतोष अपने साथ अपनी पोती रिया के साथ रिश्तेदारी में आई थी। मैदा मोहल्ले में जब वो खरीदारी कर रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला का कुंडल छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाते ही रिया ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया और बदमाशों को ललकारने लगी।

इसी आपाधापी में बदमाशों की बाइक गिर गई और एक बदमाश से छात्रा की हाथापाई होने लगी। इस बीच बदमाशों ने उठकर भागने की कोशिश की, लेकिन छात्रा बार-बार बाइक को पकड़ रही थी। छात्रा के काफी विरोध करने के बावजूद बदमाश बाइक समेत भागने में सफल हो गए। छात्रा के साहस का वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया। रात में 12 बजे के करीब लालकुर्ती पुलिस ने दो बदमाशों को बूचरी रोड पर घेर लिया और मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया।

13 8

पुलिस ने बताया कि कुंडल लूटने वाले दोनों बदमाशों सचिन पुत्र ओमपाल निवासी पल्लवपुरम फेज वन और शिवम सोनी पुत्र अशोक सोनी निवासी राम नगर कंकरखेड़ा को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ कैंट रुपाली राय समेत तमाम फोर्स मौके पर गई और बदमाशों से पूछताछ की। बदमाशों के पास से लूटा हुआ कुंडल बरामद नहीं हो गया है। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि दो बदमाशों को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img