जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के दो और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोवोवैक्स और कोर्बीविकेस को आपात स्थिति के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा एंटीवायरल दवा Molnupiravir को भी मंजूरी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) under the Ministry of Health and Family Welfare has given emergency use authorization approval to COVID19 vaccines Covovax & Corbevax and Anti-viral drug Molnupiravir, says Health Minister Dr Mansukh Mandaviya. pic.twitter.com/RC22KhRBCQ
— ANI (@ANI) December 28, 2021
देश में ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक दिन में सबसे ज्यादा 135 मामले दर्ज हुए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 670 हो गई। सोमवार को गोवा और मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में कल एक-एक मरीज मिले। ओमिक्रॉन अब तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।

