Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

15-15 हजार के दो इनामी बदमाश तमंचों के साथ गिरफ्तार

  • चांदपुर कोतवाली के है गैंगस्टर के वांछित

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहटौर चौक से पंद्रह हजार के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किये है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना पुलिस और एसओ जी की गठित संयुक्त टीम वांछितो की तलाश मे थी इस दौरान मुखबिर की सूचना पर नहटौर चौक से दो बदमाशों को दबोचा गया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 315 बोर का एक एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम पीतम पुत्र हरिराज व सुमित पुत्र सकटू निवासी दतियाना कोतवाली चांदपुर बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया दोनो बदमाशों के खिलाफ चांदपुर कोतवाली में शराब तस्करी और गैंगस्टर सहित कई मुकदमें पंजीकृत है।

दोनों पंद्रह पंद्रह हजार के इनामी भी है। गिरफ्तार करने वाली थाना टीम के उप निरीक्षक विनोद कुमार, नीरज तोमर, कांस्टेबिल अनिल व कपिल, एसओ जी टीम के उप निरीक्षक संजय कुमार, मनोज परमार, कांस्टेबल खालिद, अरुण कुमार, वेताब जावला व रहीस अहमद शामिल रहे। उन्होंने दोनों का आर्मस एक्ट में मुकदमा कायम कर चालान करने की पुष्टि की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img