Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करने पर दो दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज

  • सीओ ने चलाया व्यापक अभियान

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर में शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से लॉक डाउन की घोषणा होने के बाद कुछ दुकानदारों द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर सीओ के निर्देश पर 2 लोगों के खिलाफ नियम उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शुक्रवार की रात्रि को 8 बजे लॉक डाउन की घोषणा किए जाने के बाद सीओ गजेंद्र पाल सिंह स्वयं पुलिस टीम के साथ नगर में गश्त पर निकलें। मोहल्ला मुगलूशाह में निरीक्षण के साल के दौरान सीओ ने दो दुकानदारों को लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

मामले में कोविड-19 अधिनियम का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें शाहरुख पुत्र जाकिर तथा लाइव पुत्र रफीक शामिल है। सीओ ने सभी से नियमों का पालन करने को कहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img