- ट्रक में चोरी की लकड़ी लादकर काले पन्ने से ढक कर की जाती है तस्करी
जनवाणी सवांददाता
गागलहेड़ी: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो लकड़ी तस्करो को खेर की लाखों रुपए की बेशकीमती लकड़ी सहित गिरफ्तार किया है। पास में 65 हजार की नगदी भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों तस्करो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना प्रभारी संदीप बालियान के नेतृत्व मे पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक को रोककर चेक किया तो ट्रक मे प्रतिबंधित खेर कि लकड़ी मिली। जिसपर पुलिस ने ट्रक चालक व उसके साथी बिलाल पुत्र सीदा निवासी खुरगान थाना केराना जनपद शामली व सावेज पुत्र रियासत निवासी धलापड़ा थाना गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
ट्रक मे प्रतिबंधित 110 कुंतल खेर कि लकड़ी बरामद कि गई। इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपय है। पुलिस ने इनके कब्जे से 65 हजार रुपये भी बरामद किये है।
वही आपको बता दे कि शिवालिक के जंगलों से खेर की लकड़ी चोरी का यह अवैध कारोबार जोरो पर चल रहा है। कस्बा गागलहेड़ी भी चोरी की लकडियो की सप्लाई व खरीदारी में एक डी पॉइंट बन चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसएसआई नवीन सैनी, चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल, उत्तम राठी, अजय राठी आदि मौजूद रहे।

