जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: असम में आतंकी माड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी मोरीगांव से हुई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं।

