Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जलती हुई स्कूटी वाहनों से टकराई दो गाड़ियां जली

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश के देहरादून मार्ग पर एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। लेकिन जलती स्कूटी सड़क किनारे खड़ी दो वाहनों से जा टकराई। जिससे एक कार और एक मैक्स में भी भयंकर आग लग गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्कूटी और दोनों कारों पर लगी आग को बुझाया। जब तक आग बुझी तब तक तीनों वाहन जलकर खाक हो गए।

गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक स्कूटी सवार बाजार से नटराज की ओर जा रहा था। अचानक चलती स्कूटी में आग लग गई। किसी तरह स्कूटी सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। लड़खड़ाती हुई स्कूटी सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराई। जिससे दोनों कारों ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते दोनों कार आग का गोला बन गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल और फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों वाहनों में लगी आग को बुझाया। जब तक आग बुझी तब तक तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि एक कार के ड्राइवर का पैर भी झुलस गया है। जिसे अस्पताल भेजा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img