Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

बहू ने दी थी हत्यारों को सुपारी, सोते समय हुई थी सास की हत्या

मंगलवार की रात बुजुर्ग महिला की आंगन में सोते वक्त कर दी गई थी हत्या

  • जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: देहरादून के थाना डोईवाला क्षेत्र में घर के आंगन में सोई एक बुजुर्ग महिला की गला घोट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में महिला की बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बहू ने ही अपनी सास की हत्या के लिए तीन लोगों को सुपारी दी थी।

पुलिस के अनुसार जगदेव सिंह पुत्र हरजीत सिंह, निवासी निकट फनवैली रेशम माजरी, डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली बुधवार के रोज डोईवाला कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी माता कुलदीप कौर (55 वर्ष) जो घर के आंगन मे सो रही थी, की उन्ही की दुकान पर काम करने वाले आवेश अंसारी उर्फ छोटू तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला घोटकर हत्या कर दी गयी है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर तत्काल संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुधवार की सुबह हुए इस हत्याकांड को घटना को अजांम देने वाले आरोपियों आवेश अंसारी उर्फ छोटू पुत्र शेर अली,सोनू पुत्र कृष्णपाल,राहुल पुत्र अशोक सभी निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को जनपद हरिद्वार ग्राम बसेडी बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक कुलदीप कौर की पुत्रवधु ज्योति उर्फ डिम्पी पत्नी जगदेव सिंह निवासी निकट फनवैली रेशम माजरी थाना डोईवाला देहरादून द्वारा अपनी सास की हत्या करने के लिए उक्त आरोपियों को सुपारी (कान्ट्रेक्ट किलिंग) दी गयी थी, जिस पर ज्योति उर्फ डिम्पी को उसके आवास फनवैली रेशम माजरी थाना डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी आवेश अंसारी उर्फ छोटू ने बताया कि वह पिछले 6-7 महीने से जगदेव सिंह की वर्कशाप पर मैकेनिक का कार्य करता है। वह जगदेव सिंह के घर पर ही रहता है। जगदेव सिंह की पत्नी ज्योति उर्फ डिम्पी को उसने धर्म बहन बनाया था, उसकी सास कुलदीप कौर द्वारा अपनी पुत्रवधु ज्योति उर्फ डिम्पी को लगातार प्रताडित किया जाता था। उसे भी कुलदीप कौर परेशान करती थी, जिससे परेशान होकर ज्योति उर्फ डिम्पी ने अपनी सास कुलदीप कौर को जान से मारने के लिये आवेश अंसारी को एक लाख रूपए देना तय किया। आवेश ने अपने ही गांव के दो लडके सोनू तथा राहुल के साथ मिलकर उनसे 10-10 हजार रूपए तय कर ज्योति के साथ मिलकर कुलदीप कौर को मारने की योजना बनायी।

बीते मंगलवार की रात को आवेश अंसारी अपने साथी सोनू तथा राहुल के साथ जगदेव सिंह के घर गया, जहां ज्योति उर्फ डिम्पी ने उनको सहयोग दिया तथा आंगन मे सो रही कुलदीप कौर का तकिया से मुंह दबाया और उसके अजेत होने तथा अन्य लोगो के उठने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img