Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

  • एक परिवार के लोग हादसे में बाल बाल बचे

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पानीपत रोड पर निर्माणाधीन हाइवे पर कार और छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कार में सवार परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

रविवार सुबह करीब 9 बजे राजस्थान के जिला सीकर निवासी आकाश शर्मा अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था। कैराना के समीप पानीपत रोड पर निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाइवे पर पंजीठ के पास मार्ग निर्माण के चलते हो रहे रूट डायवर्जन के दौरान गाजीपुर-दिल्ली से मछलिया लेकर पानीपत जा रहे छोटा हाथी की कार से टक्कर हो गई।

छोटा हाथी दिल्ली निवासी साजिद चला रहा था। टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आयी।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। जिसे बाद राजस्थान का परिवार दूसरे वाहन से हरिद्वार चला गया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img