Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

दून में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

  • दोनों मृतक सहारपुर के रहने वाले, आशारोडी के मोड़ पर हुई दुर्घटना

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास आज सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को कजे में ले लिया है। थाना क्लेमेनटाउन को सूचना मिली की आशारोड़ी के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर, मांडूवाला, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, उम्र 17 वर्ष तथा संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलावलपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

26 7

ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक में सवार अन्य व्यक्ति से घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह ट्रक सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। जिसमे चिप्स भरे थे। आशारोड़ी से आगे मोड़ के पास अचानक ट्रक व सामने से आ रही मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।

सेलाकुई में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा

सेलाकुई चैक के पास देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात को तीन बजे हुआ। गनीमत यह रही कि रात होने के कारण दुकान में कोई नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक अंबाला से सामान लेकर देहरादून जा रहा था। पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर पूरी तरह से ठीक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img