Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

फर्जी मुकदमे को लेकर आंदोलन का अल्टीमेटम

  • इंस्पेक्टर छोटे सिंह के ख्रिलाफ बढ़ रहा है आक्रोश
  • कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही तक पहुंचाई गई रिपोर्ट

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: फर्जी मुकदमा लिखने के आरोपी इंस्पेक्टर छोटे सिंह के खिलाफ माहौल गरमाता जा रहा है। अभी तक केवल ब्राह्मण समाज लामबंद हो रहा था और अब अन्य समाज के लोग भी साथ आ गए हैं। इसी कड़ी में गांव जखवाला में अनुज शर्मा के आवास पर सोमवार दोपहर को बैठक हुई, जिसमें मयंक शर्मा व विवेक शर्मा प्रकरण पर गंभीर चर्चा की गई। इस मसले को सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही तक पहुंचा दिया गया है। जल्द ही भाजपा नेता भी इस ममाले में पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।

सोमवार को जखवाला में हुई बैठक में सर्वसमाज महासंघ के प्रदेश महासचिव आशीष शर्मा एडवोकेट एवं ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रामपुर मनिहारान में मयंक शर्मा एवं दूसरे समुदाय का खेत की डोल को लेकर विवाद था। लेकिन एसआई छोटे सिंह ने दूसरी पार्टी से सुविधा शुल्क लेकर व दबाव में आकर मयंक शर्मा एवं विवेक शर्मा के विरुद्ध झूठा 420 का मुकदमा विना सुबूत के दर्ज कर दिया, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने छोटे सिंह के निलंबन की मांग की।

प्रधान अजय राणा ने कहा कि अगर उक्त एसआई छोटे सिंह ने बातचीत रिकॉर्ड की है और इसमें मयंक शर्मा ने अपने आप को राज्यमंत्री बताया है तो छोटे सिंह उस आडियो को सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि तत्कालीन रामपुर इंस्पेक्टर छोटे सिंह के पास कोई सुबूत नहीं है। वह इरादतन मयंंक और विवेक के विरुद्ध 420 का मुकदमा लिखा।

नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि अगर उक्त एसआई छोटे सिंह मुकदमा वापस नहीं लेता है और अपनी गलती स्वीकार नहीं करता है तो जिला सहारनपुर का सर्व समाज धरना प्रदर्शन के साथ-साथ बड़े आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र राणा ने की एवं संचालन राहुल शर्मा ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उक्त केस की पुन: निष्पक्ष जांच कराई जाए और छोटे सिंह को निलंबित किया जाए। बैठक में संजीव राणा, विकास राणा, रिंकू राणा, सुधांशु शर्मा, नीरज शर्मा, तुषार शर्मा ,भानु पंडित , राहुल शर्मा ,आंसू पांचाल आदि काफी लोग रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img