Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: हस्तिनापुर में चाचा-भतीजे की गंगा में डूबने से मौत

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: प्राचीन जैन तीर्थ नगरी हस्तिनापुर में जैन मंदिरों के दर्शन के लिए आए चाचा-भतीजे की गंगा में डूब गये। चाचा-भतीजे को गंगा में डूबता देख चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने डेढ़ घंटे बाद चाचा-भतीजे को गंगा के गहरे पानी से बाहर निकाल। गंभीर हालत होने के चलते दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एटा जिले के सकरौली गांव निवासी पवन जैन परिजनों और भतीजे प्रबल प्रताप जैन के साथ शनिवार को हस्तिनापुर जैन मंदिर दर्शन के लिए आए थे। रविवार को लौटने से पूर्व पवन परिवार के साथ भीमकुंड पुल के समीप गंगा में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पवन जैन पुत्र प्रेमचंद जैन और उनका 27 वर्षीय भतीजा प्रबल प्रताप जैन पुत्र देवेंद्र जैन परिजनों के साथ गंगा में नहा रहे थे। गंगा में नहाते समय चाचा-भतीजे गहरे पानी में चले गए और गंगा में डूब गये। गंगा में डूबता देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर गंगा के आसपास खेतों में काम कर रहे गोताखोरों ने आनन-फानन में गंगा में डूबे चाचा-भतीजे को खोजने का प्रयास किया। लगभग डेढ़ घंटे बाद गोताखोरों ने चाचा-भतीजे को गंगा से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जानकारी लेकर चाचा-भतीजे के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोस्तों के साथ नहाने आया युवक गंगनहर में डूबा

जनवाणी संवाददाता

रोहटा: रविवार शाम पूठखास गंगनहर पर दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आए मुरलीपुर निवासी एक युवक गंगनहर में पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गया। हालांकि इस दौरान दोस्त को डूबते देख साथ आए दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बता दें कि आएदिन पूठखास गंगनहर पुल पर स्टंट करते हुए जान हथेली पर रखकर 20 फीट ऊंचे पुल से गंगनहर में छलांग लगाकर नहाते हैं। रविवार गांव मुरलीपुर निवासी नाजिम पुत्र मोमीन (18) तीन दोस्तों सलीम, आशु व शानू के साथ पूठखास गंगनहर में नहाने आए थे। शाम को गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव के कारण नाजिम गंगनहर में बह गया। हालांकि इस दौरान पानी में बहता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बाद में युवकों ने सूचना परिजनों और थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश की, लेकिन कही कोई पता नहीं चल पाया। थाना पुलिस का कहना है कि अब अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान नहीं चल पाएगा। सुबह गोताखोरों की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया जाएगा।

अज्ञात शव की हुई पहचान, पोस्टमार्टम को भेजा

दौराला (जनवाणी): वलीदपुर स्थित एक ढाबे के पीछे मिले युवक के शव की शिनाख्त रविवार को बिहार के फरचवा गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मृतक के मामा अमरीश व जीजा शिवजी ने शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अमरीश के अनुसार प्रदीप पत्नी कुंती के साथ हरियाणा के जमनानगर के रूपनगर बढीमाजरा निवासी राज सिंह राणा के यहां किराए पर रहता था। वह एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रदीप के चार बच्चे हैं। बताया कि चार दिन पहले वह पत्नी को बिना बताए दिल्ली चला गया था। शनिवार को वापस लौटने के दौरान ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले फोन नंबरों पर कॉल कर जानकारी जुटाई, जिस पर मामा, जीजा व मकान मालिक दौराला थाने पहुंचे। पत्नी कुंती का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img