जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: गुरुवार की सुबह 5 बजे गोंडा से बलरामपुर की ओर आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस अचानक अनियंत्रित होकर कुवानो जंगल के पास खाई में गिर गई, बस में दो दर्जन यात्री सवार थे, सुबह प्रातः काल में अधिकतर यात्री सो रहे थे।
अचानक चीख पुकार से सभी लोग दहशत में हो गए, तभी एक यात्री अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। थाना कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर घायलों को निकाला गया उनको अस्पताल एम्बुलेंस की मदद से पुलिस ने पहुंचाया, एक यात्री मृत मिला। सीएमओ बलरामपुर सुशील कुमार ने बताया घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।