जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत ही सूचना है। वहीं, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक, बाउंड्री वॉल की नाली मरम्मत के दौरान लगभग 200 मीटर बाउंड्री वॉल गिरने से हादसा हुआ। कुल 12 मजदूर वहां काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा है और मलबा हटाने का काम जारी है।

